Welcome to Souq commerce Store !
Dear Pandey Sir में आप सभी का स्वागत है
पीरियड्स में मेंस्‍ट्रुअल कप का इस्‍तेमाल कितना सेफ है? यूज करने से पहले जान लें इसके 5 नुकसान

पीरियड्स में मेंस्‍ट्रुअल कप का इस्‍तेमाल कितना सेफ है? यूज करने से पहले जान लें इसके 5 नुकसान

Size :
(0 customer review)

 

पीरियड्स में मेंस्‍ट्रुअल कप का इस्‍तेमाल कितना सेफ है? यूज करने से पहले जान लें इसके 5 नुकसान

मेंस्‍ट्रुअल कप को यूज करने से कई नुकसान हो सकते हैं, आप भी उनके बारे में जान लें
  • FOLLOW
पीरियड्स में मेंस्‍ट्रुअल कप का इस्‍तेमाल कितना सेफ है? यूज करने से पहले जान लें इसके 5 नुकसान

पीर‍ियड्स के दौरान कई मह‍िलाएं ब्‍लड को कलेक्‍ट करने के ल‍िए मेंस्‍ट्रुअल कप का यूज करती हैं। इसके जर‍िए ब्‍लड जमा हो जाता है ज‍िसे आप बाद में थ्रो करके क्‍लीन कर सकती हैं पर इनका इस्‍तेमाल क्‍या वाकई फायदेमंद है इसके बारे में हम आगे जानेंगे। अप्रैल माह में 7 तारीख को वर्ल्ड हेल्‍थ डे मनाया जाता है ज‍िसके तहत OMH के campaign  'focus of the month' में हम Healthy Living पर आपको रोजाना एक खास मुद्दे से रूबरू करवाएंगे। इस लेख में हम मेंस्‍ट्रुअल कप के नुकसान पर बात करेंगे। कई लोग ये भी मानते हैं क‍ि पैड को बदलना होता है जबक‍ि मेंस्‍ट्रुअल कप को एक बार इंसर्ट करके आप 10 से 12 घंटे रख सकते हैं। पर ये स‍िर्फ एक तरफा बात है, मेंस्‍ट्रुअल कप को आप  स्टेरिलाइज्ड क‍िए ब‍िना घंटों तक वजाइना में इंसर्ट करके रखेंगे तो आप  बहुत जल्‍दी संक्रमण का श‍िकार हो सकती हैं। संक्रमण से बचने के ल‍िए आपको मेंस्‍ट्रुअल कप के ओवरयूज से बचना चाह‍िए। 

use of menstrual cup

image source: menstrualcupreviews

1. मेंस्‍ट्रुअल कप के इस्‍तेमाल से दर्द होता है (Using menstrul cup may become painful)

मेंस्‍ट्रुअल कप सी आकार में होती है, इसे वजाइना में इंसर्ट क‍िया जाता है। इसे इंसर्ट करने के बाद अंदर की ओर छोड़ द‍िया जाता है। ये कप नुमा आकार में आता है और अंदर च‍िपक जाता है, ये ब्‍लड फ्लो को बाहर आने से रोकता है। कई मह‍िलाओं को मेंस्‍ट्रुअल कप का यूज करने में दर्द का अहसास होता है, कुछ मह‍िलाओं को पैड की तुलना में मेंस्‍ट्रुअल कप का यूज करना ज्‍यादा पेनफुल प्रोसेस महसूस होता है।    

2. मेंस्‍ट्रुअल कप में साइज की परेशानी हो सकती है 

अगर आप मेंस्‍ट्रुअल कप का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं तो आपको साइज की परेशानी हो सकती है। आपको ऐसे मेंस्‍ट्रुअल कप का यूज करना चाह‍िए जो आपके वजाइना में पूरी तरह से फि‍ट आ जाए और उसका साइज परफेक्‍ट हो। आपको इसे इस्‍तेमाल करते समय जरूरी सावधानी को बरतने की जरूरत होगी। आपको इस बात का ध्‍यान रखना चाह‍िए क‍ि आपको ज्‍यादा देर के ल‍िए इसके इस्‍तेमाल से बचना है। मेंस्‍ट्रुअल कप के कारण खून ग‍िरने या फैलने का भी खतरा ज्‍यादा होता है इसल‍िए इसे अवॉइड करना चाह‍िए।


3. मेंस्‍ट्रुअल कप लगाने और न‍िकालने में होती है परेशानी (Menstrul cup side effects)

सारे मेंस्‍ट्रुअल कप लैटेक्‍स फ्री मटेर‍ियल से बनते है ज‍िसके कारण एलर्जी न हो। कई लोग स‍िल‍िकॉन या रबर के मटेर‍ियल के मेंस्‍ट्रुअल कप को यूज करते हैं ज‍िससे एलर्जी की समस्‍या हो सकती है। मेंस्‍ट्रुअल कप को इंसर्ट करने में भी द‍िक्‍कत आती है ज‍िस पर मह‍िलाएं ध्‍यान नहीं देती हैं और इंफेक्‍शन शरीर में बनने लगेगा। इसी तरह मेंस्‍ट्रुअल कप को र‍िमूव करने में भी परेशानी होती है और इसे आसानी से न‍िकाला नहीं जा सकता।

4. वजाइनल इर‍िटेशन का कारण बन सकता है मेंस्‍ट्रुअल कप (Menstrul cup may cause itching and irritation)

use of menstrual cup in hindi

image source: greatist

मेंस्‍ट्रुअल कप का इस्‍तेमाल करने से आपको वजाइनल इर‍िटेशन की समस्‍या हो सकती है ज‍िसमें खुजली या रैशेज हो सकते हैं। मेंस्‍ट्रुअल कप इतना साफ नहीं होता है और इसल‍िए उससे इंफेक्‍शन हो सकता है। इसे इंसर्ट करने में आपको कई तरह की द‍िक्‍कत हो सकती है ज‍िसके कारण आपको मेंस्‍ट्रुअल कप का इस्‍तेमाल कम से कम करना चाह‍िए।


5. आईयूडी के साथ मेंस्‍ट्रुअल कप यूज नहीं कर सकते (Menstrual cup could interfere with an IUD)

मेंस्‍ट्रुअल कप बनाने वाली कई कंपनी आईयूडी के साथ मेंस्‍ट्रुअल कप इस्‍तेमाल करने की सलाह नहीं देते। अगर आपने गर्भन‍िरोधक उपाय आईयूडी लगा रखा है तो आप मेंस्‍ट्रुअल कप यूज नहीं कर पाएंगे। आप अपने शरीर के आकार के मुताब‍िक कप का चयन करें, आपको ध्‍यान रखना है कप साफ और सूखा हो और आपको कप खाली करने के बाद उसे अच्‍छी तरह से साफ करना जरूरी है। इसे धोकर, उबालकर ही दूसरी बार यूज करें। 

कभी-कभी मेंस्‍ट्रुअल कप यूज करने में बुराई नहीं है पर आपको हाईजीन का खास ख्‍याल रखना होगा और इसका इस्‍तेमाल रोजाना यूज करने से बचना चाह‍िए।    



Copyright © 2025 Dear Pandey Sir


This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.